फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh Yadav Backs Azam Khan, Targets BJP Ahead of UP Elections 2027, Calls Owaisi BJP B-Team

यूपी: 'सपा आजम खां के साथ, 2027 में भाजपा से जनता लेगी जुल्मों का हिसाब'; अखिलेश ने ओवैसी को लेकर कही ये बात

Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
Sharukh Khan फखरूल इस्लाम, अमर उजाला, पीलीभीत
फखरूल इस्लाम, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 23 Oct 2026 04:29 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि आजम खां थे, आजम खां हैं, आजम खां रहेंगे। सपा आजम खां के साथ है।भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इन जुल्मों का हिसाब लेगी। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Backs Azam Khan, Targets BJP Ahead of UP Elections 2027, Calls Owaisi BJP B-Team
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बृहस्पतिवार का रामपुर दौरा सिर्फ और सिर्फ आजम खां पर ही केंद्रित था। जेल में आजम खां से और बाद में उनके परिवार से आवास पर मुलाकात के अलावा उनका कोई और कार्यक्रम नहीं था। उनकी कोई सभा नहीं थी लेकिन मीडिया को पूरा समय देकर और कई बिंदुओं पर बेवाकी से जवाब देकर उन्होंने जहां अपनी हर बात जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया, वहीं विपक्षियों के बीच से उठते सवालों पर पलटवार भी किया। 
विज्ञापन


एक सवाल पर उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को भाजपा की बी-टीम करार दिया। साथ ही जेल में आजम खां और उनके परिवार के साथ आवास पर लगभग एक-एक घंटे का समय देकर मजबूत रिश्तों का संदेश देने की कोशिश की। देर से रामपुर आने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आजम खां से उनका रिश्ता बहुत पुराना है। वह पहली बार रामपुर आकर उनसे नहीं मिले हैं, बल्कि पहले भी आते रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

औवेसी पर कटाक्ष और आजम परिवार से पुराने रिश्तों का हवाला देकर उन्होंने मुस्लिमों को बड़ा संदेश देने का प्रयास किया। यही नहीं जौहर यूनिवर्सिटी को आजम खां का सपना बताते हुए उन्होंने कहा कि इस सपने को सपा पूरा करेगी। यूनिवर्सिटी के हवाले से भाजपा सरकार पर प्रहार भी किए।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की मंशा विश्वविद्यालय को बर्बाद करने की है। इसके लिए साजिशें रची गईं। भाजपा को उच्च शिक्षण संस्थानों और छात्रों के भविष्य की भी परवाह नहीं है। आरोप लगाया कि भाजपा की सोच ऐसी है कि वंचित और अल्पसंख्यक समाज के बच्चे पढ़-लिखकर आगे न बढ़ सकें।
विज्ञापन

सपा आजम खां के साथ, 2027 में भाजपा से जनता लेगी जुल्मों का हिसाबः अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि आजम खां थे, आजम खां हैं, आजम खां रहेंगे। सपा आजम खां के साथ है।भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इन जुल्मों का हिसाब लेगी। 

 

सपा मुखिया ने यह बातें बृहस्पतिवार को रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी आजम खां का सपना है। सपा इसे हर हाल में पूरा करेगी। जेल में लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने आजम खां के साथ प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों और गठबंधन के साथ सीट बंटवारे को लेकर मंथन की बात भी स्वीकार की। 

उन्होंने चुनाव आयोग के भाजपा से मिले होने का आरोप भी लगाया। मीडिया से रू-ब-रू होते समय अखिलेश ने अपनी बात भाजपा पर कटाक्ष से शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा का इल्म और पढ़ाई से 36 का आंकड़ा है और वह शिक्षा के मामले में पूरी तरह शून्य है।
 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास किसानों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं है। सरकार फर्जी एनकाउंटर कर रही है और अल्पसंख्यकों, आदिवासियों के बच्चों को पढ़ाने वाले 26 हजार स्कूलों को बंद कर चुकी है। वर्तमान सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को हथियार बनाकर राजनीति कर रही है लेकिन अब तो भ्रष्टाचारी अधिकारी भी भाजपा का साथ छोड़ने लगे हैं। राजनीतिक इतिहास में जितने फर्जी मुकदमे आजम खां पर लादे गए हैं, उतने किसी अन्य पर दर्ज नहीं किए गए।

 

आजम खां से मिलने में देरी के सवाल पर अखिलेश ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि यह मेरा अपना परिवार है। मैं आजम खां के साथ परिवार से भी मिलने आया हूं। सरकार पर तंज कसने जैसी शैली में उन्होंने कहा कि पौराणिक कथाओं में रावण ने वेश बदलकर सीता माता का अपहरण किया था लेकिन आज देश और प्रदेश में लंबे समय से लोग अपनी वेशभूषा बदलकर सत्ता चला रहे हैं। 

 

उन्होंने कहा कि सपा का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हराना है और पार्टी का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में जुटा हुआ है। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा का हमेशा के लिए अंत कर देगी। अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खां के आवास पर जाकर उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed