{"_id":"622b569fc9e43d3ad310039c","slug":"hearing-in-two-birth-certificates-case-of-abdullah-azam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई सुनवाई, 22 मार्च मिली है अगली तारीख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरः अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में हुई सुनवाई, 22 मार्च मिली है अगली तारीख
Fri, 11 Mar 2022 07:34 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 11 Mar 2022 07:34 PM IST
सार
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई है। जिसमें एक गवाह की दलीलें सुनी गई हैं। जोकि पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 22 मार्च देते हुए जिरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई हुई। जिसमें एक गवाह की दलीलें सुनी गई, जोकि पूरी नहीं हो सकी। जिसके चलते मामले में अगली तारीख 22 मार्च देते हुए जिरह जारी रहेगी।
विज्ञापन
सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ गंज थाने में दो जन्म प्रमाण पत्र होने के आरोप में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम, उनके पिता सपा सांसद आजम खां और उनकी मां एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा आरोपी हैं।
विज्ञापन
इस मामले में आरोप तय हो चुके हैँ और तीनों आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में सुनवाई चल रही है। शुक्रवार को इस मामले की तारीख निर्धारित थी। जिसमें इस प्रकरण के एक गवाह नगर पालिका कर्मी से जिरह की गई, जोकि पूरी नहीं हो सकी। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि जिरह पूरी न होने के कारण अब अगली सुनवाई में भी जिरह जारी रहेगी। मामले में अगली तारीख 22 मार्च तय की गई है।
विज्ञापन