{"_id":"68ffd5121bc3a0a70707a9ae","slug":"hearing-in-abdullahs-pan-card-case-postponed-as-lawyer-falls-ill-rampur-news-c-282-1-rmp1004-156662-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अधिवक्ता बीमार, अब्दुल्ला के पैन कार्ड मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अधिवक्ता बीमार, अब्दुल्ला के पैन कार्ड मामले में सुनवाई टली
Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से उनसे जुड़े तीन मामलों में सुनवाई टल गई। अब इन मामलों की सुनवाई अलग -अलग तारीखों में होगी।
सिविल लाइंस थाने में शहर विधायक आकाश सक्सेना की ओर से दो पैन कार्ड रखने का मामला वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है।अभियोजन की ओर से अंतिम बहस पूरी की जा चुकी है,जबकि बचाव पक्ष की बहस होनी शेष है। दिवाली की छुट्टियों के बाद सोमवार को इस मामले में अंतिम बहस होनी थी,लेकिन अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी।
शहर विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। दूसरी ओर अब्दुल्ला के ही दो पासपोर्ट मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई दस नवंबर को होगी। इसके अलावा सपा नेता आजम खां के खिलाफ क्ववालिटी बार कब्जाने के मामले में भी अधिवक्ता के बीमार होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई अब सात नवंबर को होगी।