फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing adjourned in the case regarding the demolition of 38 buildings at Jauhar University.

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई टली

Fri, 11 Sep 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hearing adjourned in the case regarding the demolition of 38 buildings at Jauhar University.
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश के विरुद्ध मंडलायुक्त कोर्ट में दायर याचिका के अंगीकरण पर बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब मामले की सुनवाई 25 सितंबर को होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं आरडीए उपाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी ने 15 जुलाई के आदेश में जौहर यूनिवर्सिटी के 40 भवनों में से 38 को अवैध मानते हुए ध्वस्त करने का आदेश दिया था। जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट की ओर से इस आदेश को मंडलायुक्त कोर्ट में चुनौती दी गई है। फिलहाल याचिका के अंगीकरण पर ही सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

पिछली सुनवाई 25 अगस्त को होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसी बीच मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया गया। 10 सितंबर को सुनवाई होनी थी और उसी दिन नई मंडलायुक्त संगीता सिंह ने कार्यभार संभाला था। अब इस बहुचर्चित मामले में सुनवाई नई मंडलायुक्त ही करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed