{"_id":"d3356ab54ddfcc5110498d2cc6106385","slug":"head-master-suspend-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेडमास्टर को किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेडमास्टर को किया सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल के समय शिक्षण कार्य छोड़कर बिना अनुमति बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। हेडमास्टर समय से पहले स्कूल बंद किए जाने के ग्रामीणों के आरोप से नाराज थे। नाराजगी जताने के लिए वो बिना अनुमति बच्चों और अभिभावकों के साथ बीईओ कार्यालय पहुंच गए थे और प्रदर्शन किया था।
बीएसए ने शिक्षण कार्य प्रभावित करने, बिना अनुमति समय पूर्व स्कूल छोड़ने और अन्य बिंदुओं को गंभीरता से लेते हुए हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। प्रदर्शन में शामिल होने साथ में आए अन्य दो शिक्षकों को भी चेतावनी जारी की तैयारी है।
शाहबाद क्षेत्र के रम्पुरा के ग्रामीणों ने बुधवार 13 जनवरी को शाहबाद बीईओ से शिकायत की थी कि गांव का प्राइमरी स्कूल समय से पहले करीब ढाई बजे ही बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई की मांग भी की थी। इसके विरोध में हेडमास्टर मुनीश कुमार गुरुवार को स्कूल के समय में 41 बच्चों, अभिभावकों और दो अन्य शिक्षकों के साथ खंड शिक्षाधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
सूचना बीएसए को दी गई। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए बिना अनुमति स्कूल समय में शिक्षण कार्य प्रभावित कर बीईओ कार्यालय पर आने और प्रदर्शन करने की स्थिति में हेडमास्टर मुनीश कुमार को निलंबित कर दिया है। प्रदर्शन में हेडमास्टर के साथ शामिल होने आए अन्य दो शिक्षकों को भी चेतावनी जारी करने की तैयारी की जा रही है। बीएसए एसके तिवारी का कहना है कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।