फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Head constable Akhilesh testifies in Abdullah Azam two passport cases

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में अखिलेश ने दी गवाही, ये है पूरा मामला

Fri, 18 Feb 2022 07:01 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 07:01 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में 25, दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 28 फरवरी, जबकि दो पेन कार्ड मामले में 5 मार्च को होगी सुनवाई। कोर्ट ने तीन गवाहों को कोर्ट में पेश होने क लिए समन किया जारी किया।

विज्ञापन
Head constable Akhilesh testifies in Abdullah Azam two passport cases
फाइल - फोटो : एएनआई

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र, दो पेन कार्ड और दो पासपोर्ट मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने तीनों मामलों को अलग-अलग करते हुए सुनवाई के लिए अलग-अलग तारीखें तय की हैं। साथ ही शुक्रवार को दो पासपोर्ट मामले में एफआईआर लेखक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की गवाही और जिरह की प्रक्रिया हुई।

विज्ञापन


अब इन मामलों में 25 फरवरी, 28 फरवरी और पांच मार्च को सुनवाई के लिए तारीख तय की गईं हैं। साथ ही तीन गवाहों को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किए गए हैं। अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट और दो पेन कार्ड मामले में सिविल लाइंस थाने में साल 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके साथ ही गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


इसमें दो पासपोर्ट मामले में सिर्फ अब्दुल्ला आजम, दो पेन कार्ड मामले में अब्दुल्ला आजम और आजम खां जबकि दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में अब्दुल्ला आजम, उनके पिता एवं सांसद आजम खां और उनकी मां एवं शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा को आरोपी बनाया गया है। ये तीनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट) में चल रहे हैं। इनमें शुक्रवार को सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को दो पासपोर्ट मामले में एफआईआर लेखक हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार की गवाही और जिरह की प्रक्रिया हुई है। उनकी गवाही पूरी हो गई है। अब कोर्ट ने गवाही के लिए एक बैंक के शाखा प्रबंधक, एक स्कूल के प्रधानाचार्य और नगर पालिका के रजिस्ट्रार को समन जारी किया है। कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में अगली तारीख 25 फरवरी, दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में 28 फरवरी और दो पेन कार्ड के मामले में अगली तारीख पांच मार्च तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed