{"_id":"6ad7bee1c7c6b0ec18009186","slug":"bike-rider-injured-in-truck-collision-rampur-news-c-282-1-rmp1024-183018-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
Wed, 21 Oct 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दनियांपुर गांव निवासी राकेश शर्मा की बाइक बरेली की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में वह घायल हो गए।
मंगलवार शाम राकेश शर्मा बाइक से रामपुर से घर लौट रहे थे। मड़ैयान उदयराज गांव के पास उनकी बाइक की एक ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर उनके बेटे आशीष मौके पर पहुंचे और घायल पिता को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। शहजादनगर थाना प्रभारी कुलदीप राणा ने बताया कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद