{"_id":"6ad7be82c614f7495e009fcc","slug":"case-registered-against-five-individuals-on-charges-of-dowry-harassment-and-rape-rampur-news-c-282-1-smbd1025-182993-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज उत्पीड़न व दुष्कर्म के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Wed, 21 Oct 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने थाना अजीमनगर क्षेत्र के ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, प्रताड़ना और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का निकाह नौ सितंबर 2025 को अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक युवक से हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल पक्ष पचास हजार रुपये और बाइक की अतिरिक्त दहेज मांग रहा था, जिसके लिए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि 15 जून 2026 की रात जेठों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाई। पति ने उसे तीन तलाक की धमकी भी दी। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति, सास, ससुर और दो जेठ समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन