{"_id":"fd25cd06a303b4e619ba4a6743059745","slug":"havvy-fog-in-rampur-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने यातायात पर लगाया ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने यातायात पर लगाया ब्रेक
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में शुक्रवार सुबह कोहरे ने फिर वापसी की। सुबह से ही घना कोहरा छाने से हाईवे और रेल यातायात प्रभावित रहा। हाईवे पर चंद कदमों की दूरी पर भी दिखाई देना बंद हो गया था। दिन में भी वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। कोहरे से न्यूनतम तापमान भी लुढ़क गया।
लगभग दो सप्ताह से साफ रहने के बाद मौसम ने शुक्रवार को फिर करवट बदली। शुक्रवार सुबह पांच बजे से कोहरे की चादर छा गई। सुबह साढ़े आठ बजे तक कोहरा इतना घना रहा कि हाईवे पर वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। इसके बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ और सुबह करीब साढ़े दस बजे मौसम साफ हुआ।
कोहरा छाने से ठंडक भी बढ़ गई और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। खराब मौसम के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। चार ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया तो कई ट्रेन घंटों विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
मेरठ से लखनऊ जाने वाले राज्यरानी एक्सप्रेस, पदमावत एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस और जम्मूतवी एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं, शहीद एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस और अवध-आसाम एक्सप्रेस करीब सवा घंटे के विलंब से पहुंचीं।