फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   havvy fog in rampur

डीएम अंकल! अब तो कर दो छुट्टी

Mon, 18 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Mon, 18 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
havvy fog in rampur
जिले में सोमवार सुबह छाए घने कोहरे और जबरदस्त ठिठुरन के बीच स्कूल जाने के लिए निकले बच्चों की परेशानी उनके चेहरे बयां कर रहे थे। बच्चों से बात की तो उनके यही शब्द थे कि डीएम अंकल अब तो छुट्टी कर दीजिए। सुबह के समय रिक्शा और साइकिल से स्कूल जाते बच्चे ठंड में ठिठुर रहे थे और शीतकालीन अवकाश की दुआ कर रहे थे।
विज्ञापन



बच्चों को सुबह की हाड़ कंपाने वाली सर्दी में स्कूल के लिए तैयार करना अभिभावकों के लिए भी चुनौती से कम नहीं है। इस बार सर्दी के मौसम में पारा अधिकतर सामान्य रहा। पिछले तीन-चार दिन से सुबह के समय घने कोहरे से ठिठुरन काफी बढ़ गई है। पहाड़ी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।
विज्ञापन



सोमवार सुबह भी सुबह करीब साढ़े दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा और ठिठुरन भी काफी रही। ऐसे में स्कूलों को निकले बच्चों की परेशानी उनके चेहरे खुद बता रहे थे। बच्चों से जब बात की गई तो सभी ने शीतकालीन अवकाश की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिभावकों का कहन था कि भले ही दोपहर से मौसम सही हो जा रहा है, लेकिन स्कूल जाने के लिए तैयार होने के समय पारा काफी कम रह रहा है और इस वक्त काफी सर्दी है। या तो स्कूलों का समय कम से कम दो घंटे देर से किया जाए या फिर कुछ दिनों के लिए स्कूलों में अवकाश किया जाए।


अभिभावकों का कहना था कि अन्य जनपदों में डीएम द्वारा अवकाश कर दिया गया है, लेकिन सिर्फ रामपुर में ही नहीं किया गया है। ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने आठवीं तक सभी स्कूलों में 21 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।



जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ठंड को देखते हुए आठवीं तक के सभी सभी स्कूलों में 21 तक अवकाश घोषित कर दिया है। 9 से 12 कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई पूर्ववत होगी। उन्होंने बताया कि 19 से 21 जनवरी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व आईसीएसई बोर्ड के आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed