{"_id":"9312ea561be0afcd417d7a88b5834c50","slug":"harish-rawat-addessed-people-in-swar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शासन में चमक रहा उत्तराखंड : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शासन में चमक रहा उत्तराखंड : रावत
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में आज जितने विकास कार्य हो रहे हैं, उतना किसी भी सरकार ने नहीं कराए। कांग्रेस सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास को देखकर जनता का अन्य पार्टियों से मोहभंग हो गया है। उक्त बातें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को स्वार के नया गांव निवासी उत्तराखंड के सिंचाई राज्यमंत्री सरदार हरेंद्र सिंह लाडी की माता सहेंद्र कौर के अंतिम भोग में पहुंचे थे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पत्रकारों से कहा कि उत्तराखंड में आज हर गांव में सड़कें बनाई जा रही हैं।
विद्युतापूर्ति सुचारु रूप से दी जा रही है। पेयजल समस्या से जनता को निजात मिल रही है। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मतिउर्रहमान बब्लू, नगर अध्यक्ष मामून शाह खां, शाह आलम खां, ताहिर हसन खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अभय गुप्ता, एएसपी शुऐब इकबाल, तहसीलदार राजेंद्र प्रसाद पांडेय, कोतवाल हरीश चंद्र जोशी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।