फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Harassment of traders will not be tolerated: Soni

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त : सोनी

Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Harassment of traders will not be tolerated: Soni
बिलासपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बुधवार को तमाम व्यापारियों के साथ सीओ व नगर पालिका के ईओ से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याएं बताईं। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई अधिकारी व्यापारियों का शोषण न करे, व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार दोपहर सीओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सीओ रविंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात कर नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खान व उनके परिवार के सदस्यों पर दर्ज हुए झूठे मुकदमे को रद्द करने की मांग की। सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

सोनी ने कहा, किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो व्यापार मंडल सड़क पर उतरने को मजबूर होगा।
इसके बाद उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर ईओ डाॅ. नितिन गंगवार से मुलाकात कर उन्हें बताया कि नगर पालिका प्रशासन नगर में होर्डिंग उतारने का काम कर रहा है। जिसमें व्यापार मंडल की भी होर्डिंग उतार दी गईं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि, व्यापारियों के होर्डिंग निजी प्रॉपर्टी पर लगे हुए थे। उन्हें भी नगर पालिका ने उतार दिया है। निजी प्रॉपर्टी पर लगे हुए होर्डिंग न उतारने की मांग पर ईओ ने आगे से निजी प्रॉपर्टी पर लगे व्यापार मंडल के होर्डिंग न उतारने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री पप्पू खान, गुड्डू खान, अलीम खान, तहसील अध्यक्ष मोहम्मद यासीन, तहसील उपाध्यक्ष बलवंत सिंह उर्फ राजू, तहसील महासचिव रामजीवन गौतम, तहसील प्रवक्ता माहिर खान, नगर अध्यक्ष मोहम्मद अनस खान, युवा नगर अध्यक्ष फिरोज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed