Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gulfashan gets clean chit in Nihal's murder, she died due to one sided love

Rampur News: निहाल की हत्या में गुलफशां को क्लीन चिट, एक तरफा प्यार में गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Gulfashan gets clean chit in Nihal's murder, she died due to one sided love
रामपुर। शादी से एक दिन पहले हुई निहाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मंगेतर गुलफशां के बयान को सुबूतों का आधार मानते हुए उसे क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में गुलफशां का हाथ न होने की बात कही है। पुलिस ने इसके अलावा एक अन्य आरोपी अनीस के घटना के वक्त केरल में होने की बात मानते हुए उसे भी क्लीन चिट दे दी है। पुलिस ने इस मामले में जेल भेजे गए मुख्य आरोपी सद्दाम और फरमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन

गंज कोतवाली के मुहल्ला गूजर टोला घेर रहमत खां स्थित फकीरों वाला फाटक निवासी निहाल 14 जून को घर से गायब हो गया था। 15 जून को उसका निकाह था। उसकी शादी भोट थाना क्षेत्र के धनुपुरा गांव में गुलफशां से तय हुई थी। लेकिन, शादी से एक दिन पहले उसका शव अजीमनगर क्षेत्र के रतनपुरा के जंगल में मिला था, जिसके बाद पुलिस ने मंगेतर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को पकड़ लिया था। जबकि,मंगेतर और अन्य युवक के खिलाफ साक्ष्य जुटाए गए । लेकिन,पूछताछ और सीसी कैमरे को चेक करने पर सद्दाम और फरमान बाइक पर ही जाते मिले थे। जबकि,अन्य दो लोग इसमें शामिल नहीं पाए गए। वहीं, पुलिस ने मंगेतर को भी थाने बुलाया था, जिसके बाद उससे पूछताछ की थी। पुलिस को पूछताछ में मंगेतर गुलफशां ने बताया था कि आरोपी सद्दाम उससे प्यार करता था लेकिन वह उससे प्यार नहीं करती थी। इसी एक तरफा प्यार के कारण ही उसने निहाल की हत्या की। पुलिस ने इन्हीं बयान के आधार और अन्य सभी साक्ष्य शामिल करते हुए अब चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन

-------------------


निहाल की हत्या के मामले में मंगेतर और अनीस की भूमिका की पुलिस ने जांच की। दोनों की इस हत्याकांड में कोई भूमिका नहीं पाई गई। इस पर पुलिस ने दोनों के नाम मुकदमे से निकाल दिए हैं। जबकि,जेल में बंद सद्दाम और फरमान के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार शर्मा, प्रभारी निरीक्षक गंज

---------------------

कॉल डिटेल में भी नहीं मिले सुबूत
गंज थाना प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि इस प्रकरण में गुलफशां और सद्दाम की कॉल डिटेल खंगाली गई,लेकिन कॉल डिटेल में भी कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है।

------------
खुद को चचेरा साला बताकर किया था निहाल का अपहरण
पुलिस के मुताबिक सद्दाम ने अपने एक अन्य साथी फरमान के साथ मिलकर निहाल को फोन किया था,जिसमें उसने खुद को निहाल का चचेरा साला बताते हुए उसके कपड़ों का साइज दिलाने का बहाना बनाकर बुलाया और फिर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed