{"_id":"68b2194c255cec7231032f1c","slug":"gujraulas-team-was-the-winner-in-kabaddi-rampur-news-c-15-1-mbd1058-718952-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कबड्डी में गुजरौला की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कबड्डी में गुजरौला की टीम रही विजेता
विज्ञापन
रामपुर। जनपद के ब्लॉक बिलासपुर स्थित ग्राम गजरौला में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। मेरा भारत, रामपुर कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम हुए। गुजरौला की टीम कबड्डी में विजेता बनीं।
कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद ग्रामवासियों और विद्यार्थियों के बीच विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कबड्डी प्रतियोगिता में गुजरौला टीम विजेता रही जबकि रायपुर टीम उपविजेता बनी। लंबी कूद में अरुण ने प्रथम, शनि ने द्वितीय और शिवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में गौरव प्रथम, पंकज द्वितीय और सचिन तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मेरा भारत, रामपुर के उपनिदेशक माहे आलम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना का भी संचार करते हैं। यहां पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरवीर यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, अवनीश नवोदय क्लासेस की ओर से फुटबॉल, दौड़, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया। इस दौरान पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह, अवधेश कुमार, प्रेम प्रकाश आदि मौजूद रहे।