फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Guests at in-laws' house in Rampur attacked with iron rod, injured

Rampur News: दढि़याल ससुराल में आए मेहमानों पर लोहे की रॉड से हमला, घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Guests at in-laws' house in Rampur attacked with iron rod, injured
रामपुर। टांडा नगर पंचायत दढि़याल में कुछ लोगों ने दो मेहमानों पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच शोर सुन आए लोगों को देखकर हमलावर भाग गए। घायलों ने दो लोग नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं घायलों को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया।थाना अजीमनगर क्षेत्र के गांव ढक्का हाजीनगर निवासी नफीस खां और उसका स्वार के मोहल्ला काशीपुर निवासी साढ़ू हफीज खां शुक्रवार को नगर पंचायत दढि़याल निवासी ससुर शेर अली के घर आए थे। बताते हैं कि रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद दोनों बाहर टहलने निकल गए और दोनों अपनी गाड़ी को पास में ही खड़े करके बातें कर रहे थे। इस दौरान वहां कुछ युवक आए और दोनों से वहां खड़ा होने का कारण पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि वह अपनी ससुराल आए हैं और भोजन करने के बाद टहलने निकले हैं। बताते हैं कि युवकों ने दोनों के गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर नफीस और हफीज पर लोहे की रॉड व धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों व्यक्ति ने पुलिस को दढि़याल निवासी अंकुश व पन्नू सहित दो अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed