फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Green firecrackers will create a blast in the sky

Rampur News: ग्रीन पटाखे आसमान में मचाएंगे धमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Green firecrackers will create a blast in the sky
रामपुर। दिवाली पर शहर में पटाखे का बाजार सज गया है। इस बार ईको फ्रैंडली पटाखे भी धूम मचाएंगे। पटाखा बाजार में दुकानदारों ने सामान्य पटाखों से लेकर ग्रीन पटाखे भी सजा लिए हैं। लोग पटाखा बाजार में पहुंचकर उत्सुकता से ग्रीन पटाखों की मांग कर रहे हैं। दुकानदार बताते हैं कि इस बार पटाखों के दामों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। खुशी के आगे महंगाई को दरकिनार कर लोग पटाखों की बिक्री कर रहे हैं। दुकानों पर आकर्षक और तेज धमाके वाले पटाखे सजाए गए हैं। इस बार ग्रीन पटाखों की भी मांग बढ़ी है। गांधी समाधि के पास लगे पटाखा बाजार में दुकानदार नदीम ने बताया कि हर साल तेज आवाज के पटाखों की मांग रहती है। सामान्य पटाखे जैसे अनार, चकरी, फुलझड़ी, चटाई आदि प्रमुख हैं। इस बार 16 शॉट की बजाय 17 का पटाखा बाजार में आया है जो पटाखा बाजार की शान बना हुआ है। अजीतपुर में 50 दुकानें लगाई गई हैं जहां पर एक से बढ़कर एक आवाज वाले पटाखे बाजार में उतारे गए हैं। चीनी मिल के मैदान पर लगे पटाखा बाजार की 36 दुकानों पर भी लोगों की भीड़भाड़ देखी। पनवड़िया में लगीं 30 दुकानों पर भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ठेकेदार आशु गुप्ता ने बताया कि इस बार खास बात यह है कि इस बार पटाखे 10 प्रतिशत महंगे हो गए हैं, लेकिन लोग महंगाई को दरकिनार रखकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------
इस तरह के आएं हैं ग्रीन पटाखे
पटाखा बाजार में सिंगल लॉकेट, ऑटोमेटिक लाॅकेट, स्काई शॉट, फ्लावर शॉट, डिसरो व्हील, फ्रैगलिग स्टार, सिल्वर रेड, ग्रीन स्काईकल आदि ग्रीन पटाखे उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 1000 रुपये से लेकर 2000 तक के बीच में है। दुकानदारों ने बताया कि साधारण पटाखों में बारूद और अन्य ज्वलनशील रसायन होते हैं जो जलने के बाद प्रदूषण करते हैं, लेकिन ग्रीन पटाखों में हानिकारक केमिकल नहीं होते हैं। इसमें वातावरण कम प्रदूषित होता है।
विज्ञापन

--------
10 प्रतिशत बढ़ी पटाखों की बिक्री

रामपुर। रामपुर शहर में अजीतपुर के पटाखा स्वामी आशु गुप्ता ने बताया कि पटाखों की बिक्री इस बार 10 प्रतिशत बढ़ी है। पहले साल जहां मुर्गा छाप गिन्नी 10 रुपये की आती थी वह अब 20 रुपये ही हो गई है। इसके अलावा अब अनार बम 120 रुपये और सादा अनार 500 रुपये हो गया है। इसके अलावा चरखी 300 रुपये पैकेट और मुर्गा बड़ी चटाई 200-300 रुपये तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed