फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gram panchayat chunav nomination in rampur

मिलक में 111 पर्चे खारिज, 3560 लोग मैदान में

Mon, 23 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Mon, 23 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
gram panchayat chunav nomination in rampur
ब्लाक के ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए दाखिल किए गए पर्चों की जांच रविवार की देर रात पूरी हो गई। इसमें ग्राम प्रधान पद के लिए 14 पर्चे खारिज हो गए। प्रधान पद के खारिज पर्चों में जाति प्रमाण पत्र, कम उम्र तथा वोटर सूची से नाम कटना आदि कारण बताए गए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दाखिल पर्चों में 97 पर्चे खारिज हो गए।
विज्ञापन



आरओ अनिल वर्मा ने बताया कि जांच में कुल 111 नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। नाम वापसी के बाद 129 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 1396 प्रत्याशी तथा 1516 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए 2164 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 3560 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन



प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में बनाए गए 15 न्याय पंचायत वार काउंटरों पर ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पहले वैध प्रत्याशियों की सूची चस्पा की गई। चुनाव निशान के लिए लोगों में आपाधापी मच गई। नामांकन रसीद को देखकर ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया गया। काउंटरों पर भीड़ देखकर एआरओ और पंचायत चुनाव में लगे उनके सहायकों का पसीना छूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed