Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police's application to take Azam into custody rejected

Rampur News: आजम को हिरासत में लेने का रामपुर पुलिस का प्रार्थनापत्र खारिज

Tue, 03 Nov 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 03 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rampur police's application to take Azam into custody rejected
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में ईडी की ओर से दर्ज कराए गए मामले में पुलिस को रिमांड के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करनी होगी। कोर्ट ने पुलिस की ओर से पहले दिए गए रिमांड प्रार्थना पत्र को निष्फल मानते हुए निरस्त कर दिया है। प्रार्थना पत्र दिए जाने के समय आजम खां रामपुर जेल में बंद थे, लेकिन सुनवाई से पहले ही उन्हें गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ईडी की ओर से 13 अक्तूबर को अजीमनगर थाने में जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आजम खां की रिमांड लेने के लिए एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सुनवाई के लिए सोमवार को आजम खां को कोर्ट में तलब किया गया था।
विज्ञापन

संभावना जताई जा रही थी कि यदि आजम खां रामपुर जेल से रिहा नहीं होते हैं तो उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, जमानत पर रिहाई होने की स्थिति में उनके व्यक्तिगत रूप से पेश होने की उम्मीद थी। हालांकि, सुनवाई से पहले ही घटनाक्रम बदल गया। ईडी ने उन्हें मनी लांड्रिंग मामले में रामपुर जेल से रिहाई के वक्त गिरफ्तार कर गाजियाबाद की डासना जेल भेज दिया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। इसके चलते न तो वीडियो कान्फ्रेंसिंग से उनकी पेशी हो सकी और न ही व्यक्तिगत रूप से वह कोर्ट पहुंचे। अब पुलिस को आजम खां की रिमांड लेने के लिए नए सिरे से प्रार्थना पत्र देना होगा। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने बताया कि पहले दिया गया प्रार्थना पत्र अब प्रासंगिक नहीं रह गया था। इसी वजह से न्यायालय ने उसे निष्फल मानते हुए खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed