चुनावी घोषणाओं पर अमल करे सरकार : उस्मान
सार
प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य को सौंपा।भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा सरकार के गठन को हुए कई महीने बीत गए लेकिन इसके बाद भी सरकार द्वारा अपने अपने घोषणा पर अमल नहीं किया है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया ता कि अगर प्रदेश में दोबारा उनकी सरकार बनेगी तो वो किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, घरेलू बिजली की दर आधा करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरा जनपद सूखे की चपेट में है लेकिन सरकार द्वारा किसानों को कोई राहत नहीं दी गई ।
विज्ञापन