फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Government is promoting privatization: Yusuf

निजीकरण को बढ़ावा दे रही है सरकार: युसूफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Government is promoting privatization: Yusuf
रामपुर। पूर्व विधायक अली यूसुफ अली ने कहा है कि केंद्र सरकार ने किसानों का हक छीनकर पूंजीपतियों को दे दिया है। कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। सरकार ने देश को निजीकरण की तरफ धकेल दिया है। सरकार ने रेलवे और एयरपोर्ट समेत सब कुछ पूंजीपतियों के पास गिरवी रख दिया है।
विज्ञापन

यूसुफ गुरुवार को चमरौआ विधानसभा के ग्राम बहादुरगंज में जय जवान जय किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गन्ना भुगतान का अभी तक 11 हजार करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के गन्ना मंत्री तख्ती लेकर सदन में पहले गन्ना भुगतान की मांग करते थे, लेकिन आज भुगतान के नाम पर खामोश हैं। भाजपा ने घोषणा पत्र में भी लिखा था, लेकिन आज ये अपने वादे से मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर भी सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed