{"_id":"5e497ef28ebc3ee61e69b937","slug":"governer-will-come-today-in-rampur-rampur-news-mbd340170871","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रामपुर आएंगी राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, कोसी के संरक्षण पर भी होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रामपुर आएंगी राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल, कोसी के संरक्षण पर भी होगी बात
Mon, 17 Feb 2020 06:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज रामपुर आएंगी। वह यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद मंगलवार को सुबह मुरादाबाद के रवाना हो जाएंगी। इस दौरान शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आगमन सोमवार को होगा। इस बाबत पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, राज्यपाल का मिनट टू मिनट कार्यक्रम भी आ गया है। राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सुबह 10:50 बजे पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा।
विज्ञापन
इसके बाद वह कार में सवार होकर रजा लाइब्रेरी जाएंगी, जहां पुरस्कार वितरण, विज्ञान प्रदर्शनी आदि में शिरकत करेंगी। दोपहर 12:50 बजे वह दोपहर के भोजन के लिए जाएंगी। दोपहर डेढ़ बजे पढ़े रामपुर बढ़े रामपुर कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन
दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर वह विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक करेंगी। इसके बाद दोपहर 02:10 बजे पर राज्यपाल के समक्ष केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर प्रजेंटेशन पेश करेंगे। दोपहर 02:55 बजे शिशु सदन के लिए रवाना होंगी, इसके बाद दोपहर 03:25 बजे बेनजीर फार्म पर जाकर प्रगतिशील किसान वीरेंद्र सिंह से मुलाकात करेंगी। इसके बाद किसानों के साथ बैठक करेंगी।
दोपहर साढ़े चार बजे आगापुर स्थित कोसी नदी पर पहुंचेंगी, जहां ग्रामीणों से कोसी संरक्षण अभियान के तहत बातचीत करेंगी। इसके बाद शाम को 04:45 बजे ग्राम पटवाई पहुंचेंगी। शाम को पांच बजकर 20 मिनट पर ग्राम पंचायत मनकरा जाएंगी, जहां तालाब का निरीक्षण करेंगी। 05:35 बजे गांधी समाधि स्थित हस्तकला केंद्र पहुंचेंगी, जहां हस्तशिल्पियों से भी मुलाकात करेंगी।
वह शाम को साढ़े छह बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वीआईपी गेस्ट हाउस के लिए रवाना होंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को कार द्वारा मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगी। इस दौरान रामपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।