{"_id":"69d14cc8eecbfd22fd0f6da4","slug":"gladators-beat-royals-by-16-runs-shantanu-was-named-man-of-the-match-rampur-news-c-15-1-mbd1058-869899-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ग्लैडेटर्स ने रॉयल को 16 रन से हराया, शांतनु बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ग्लैडेटर्स ने रॉयल को 16 रन से हराया, शांतनु बने मैन ऑफ द मैच
Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित रामपुर सुपर क्रिकेट लीग के पांचवें दिन रामपुर ग्लैडेटर्स और रामपुर रॉयल के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैडेटर्स ने रॉयल के सामने 139 रन का लक्ष्य रखा।
ग्लैडेटर्स की ओर से श्लोक शर्मा ने 33, अमन वर्मा ने 27 और आरुष गुप्ता ने 10 रन बनाए। रॉयल की तरफ से शाहनवाज राणा ने चार और मोहित कटारिया ने दो विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रामपुर रॉयल की टीम 123 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए अतुल चौधरी ने 43 और गौरव डागर ने 30 रन बनाए।
ग्लैडेटर्स की ओर से शांतनु ने तीन और राज गुप्ता ने दो विकेट लिए। इस जीत के साथ ग्लैडेटर्स ने 16 रन से मैच अपने नाम कर लिया, जो उनकी दूसरी जीत है।
शांतनु को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। ब्यूरो