फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girls will learn self-defense techniques, training will be given

Rampur News: छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, दिया जाएगा प्रशिक्षण

Wed, 29 Oct 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Girls will learn self-defense techniques, training will be given
रामपुर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाना है, बल्कि उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाना भी है।
विज्ञापन

जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत यह प्रशिक्षण तीन चरणों में आयोजित होगा।
विज्ञापन

इसमें ताइक्वांडो, कराटे और वुशु जैसी मार्शल आर्ट्स विधाओं का अभ्यास कराया जाएगा। निर्देश के अनुसार चयनित प्रशिक्षक प्रतिदिन विद्यालयों में 1 घंटा 30 मिनट का प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। ताकि वह आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सुरक्षा खुद कर सकेंगी। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed