{"_id":"639367ae4af3f036261de261","slug":"girlfriend-reached-lover-s-house-for-marriage-in-azimnagar-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका: तीन दिन तक शादी की बात पर अड़ी रही युवती, फिर मंदिर में दोनों हुए एक दूजे के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका: तीन दिन तक शादी की बात पर अड़ी रही युवती, फिर मंदिर में दोनों हुए एक दूजे के
Fri, 09 Dec 2022 10:22 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 09 Dec 2022 10:22 PM IST
सार
अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक निवासी युवती का दूसरे गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी को सबक सिखाने के लिए तीन दिन पहले युवती उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में शादी के लिए प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची तो हंगामा हो गया। तीन दिन तक चले ड्रामे के बाद शुक्रवार को प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक निवासी युवती का दूसरे गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया। प्रेमी को सबक सिखाने के लिए तीन दिन पहले युवती उसके घर पहुंच गई। प्रेमी और उसके परिजनों को तीन दिन के अंदर शादी की धमकी देते हुए प्रेमिका अपने घर चली आई। शुक्रवार सुबह प्रेमिका थाने पहुंची और पूरा माजरा बताया।
विज्ञापन
पुलिस के दबाव के चलते दोनों परिवारों में समझौते के लिए पंचायत बैठ गई। गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में करीब दो घंटे मशक्कत के बाद पंचायत ने फैसला सुना दिया। फैसले के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रेमी युगल की मंदिर में शादी करा दी गई।
विज्ञापन