फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girlfriend created ruckus when she reached boyfriend's house, marriage took place

Rampur News: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, हुआ निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend created ruckus when she reached boyfriend's house, marriage took place
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया और शादी की जिद पर अड़ गई। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों के साथ जाने से जब युवती ने इन्कार कर दिया तो युवती के परिजनों ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने दोनों का निकाह करा दिया।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 18 वर्षीय युवती का पड़ोस के 21 वर्षीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के पिता साउंड सर्विस का काम करते हैं और युवक भी उनके साथ ही काम करता है। इसी दौरान युवक का युवती से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम युवती का कहीं गया था और मां पड़ोसी के घर चली गई। इसी दौरान युवती मौका पाकर प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी के लिए जिद करने लगी। युवती की मां को इस बात की खबर हुई तो उसे लेने प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने घर जाने से मना कर दिया और युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। युवती ने प्रेमी के साथ निकाह करने की बात कही। हंगामा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच युवती के परिजनों ने कहा कि अब हमारा बेटी से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने लिखित में भी दे दिया। इसके बाद युवक के परिजनों ने ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का निकाह करा दिया। युवती अपनी ससुराल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed