फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl students took out a march and demanded action against the culprits.

Rampur News: छात्राओं ने मार्च निकालकर दोषियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Sun, 18 Aug 2024 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 18 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Girl students took out a march and demanded action against the culprits.
रामपुर। कोलकाता में महिला चिकित्सक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में स्कूली छात्राओं ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला, जिसमें उन्होंने घटना को लेकर जमकर विरोध जताया। इस दौरान कई संगठनों ने आक्रोश जताते हुए आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

कन्या इंटर कॉलेज खारीकुआं की छात्र-छात्राओं ने अधिवक्ता खुशी जैन और प्रमोद जैन के नेतृत्व में मार्च निकाला। खारीकुआं से शुरू होकर कैथ वाली मस्जिद, राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि पर पहुंचा, जहां पर विभिन्न समाज की महिलाओं ने घटना को लेकर आक्रोश जताया। इस बीच प्रोटेस्ट मार्च में शहर विधायक आकाश सक्सेना की पत्नी गुंजन सक्सेना ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। वहीं स्कूली छात्राओं ने कहा कि दोषियों ने जिस तरह डॉक्टर की हत्या की, उसी दरिंदगी के साथ दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की। इस प्रोटेस्ट में कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने नारे लगाए।
विज्ञापन

इसमें दयावती मोदी एकेडमी, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैन इंटर कॉलेज, जैन बेसिक के छात्र-छात्राओं ने जमकर आक्रोश दिखाया। इस दौरान महिला कल्याण समिति, वीर खालसा संगठन, सीनियर सिटीजन क्लब, लायंस क्लब, सकल जैन समाज, वैश्य समाज और आर्य समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़ चढ़कर इन अपराधों का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में अंजू जैन, अपर्णा त्रिपाठी, लक्ष्मी यादव, सरिता सिंहल, अलका जैन, मधु अग्रवाल, अवतार सिंह, सरिता विष्णोई, दिव्यांश अग्रवाल, डॉ नवीन जैन, शुभम् जैन, सर्वेश खंडेलवाल, सुरभि जैन राहुल जैन , निर्भय जैन शोभित जैन खंडेलवाल, रितेश जैन खंडेलवाल, एडवोकेट तरुण सिंह, शिखर जैन, नीता बिहारी जैन, वंदना रस्तोगी, सुनीता देवी, रूपम कुमारी, सौम्या बानो, मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed