फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Girl gets electrocuted while wiring motor, dies

Rampur News: मोटर का तार लगाते समय लगा करंट, किशोरी की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Girl gets electrocuted while wiring motor, dies
रामपुर। कोतवाली स्वार क्षेत्र के अलीनगर जागीर गांव में पानी भरने के लिए मोटर का तार लगाने के दौरान मोनिका (17) को करंट लग गया। चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर सीएचसी ले गए, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। किशोरी ने इसी साल राजकीय कन्या इंटर काॅलेज स्वार से इंटर की परीक्षा पास की थी। थाना कोतवाली के अंतर्गत अलीनगर जागीर गांव में जगदीश का परिवार रहता है। रविवार को तड़के चार बजे मोनिका उठी और पानी का टैंक भरने के लिए मोटर चलाने को तार लगाया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। देखा तो मोनिका बेहोश पड़ी थी। उसे तुरंत स्वार सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत से माता-पिता बेसुध हो गए।
विज्ञापन

-----------------------
डॉक्टर बनना चाहती थी मोनिका
जगदीश सैनी किसान हैं। उनकी सात संतानों में चार बेटियां और तीन बेटे हैं। मोनिका बेटियों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ने में होशियार थी। मृतका के भाई ने बताया कि मोनिका डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन हादसे ने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed