फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gher mardan mohalla

गोवंशीय पशुओं की सूचना पर घेर मर्दान घेरा

Fri, 31 Mar 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 31 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

पशुओं के अवैध कटान के िलए कुख्यात इलाका घेर मर्दान  खां में  गोवंशीय पशु लाए जाने की सूचना पर सीओ  सिटी व  तीन थानों की फोर्स  वहां पहुंच गई। उसके बाद पुलिस ने तलाशी ली, लेकिन  वहां पर कुछ नहीं मिला पुलिस लौट आई।

योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद अवैध रूप से चलने वाले बूचड़खानों को बंद कराने के आदेश हुए हैं। उसके बाद से पुलिस रोजाना छापामारी कर रही हैैै। लेकिन पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लग रहा है। गुरुवार दोपहर पुलिस अधिकारियों को सूचना  मिली कि घेर मर्दान खां में गोवंशीय पशु उतारे जा रहे हैं। उसके बाद सीओ सिटी दिनेश कुमार शुक्ला तीन  थानों की फोर्स मौके पर लेकर पहुंच गए।
विज्ञापन


देखते ही देेखते घेर मर्दान खां छावनी में तब्दील हो गया। वहां पर रहने वाले लोग दहशत में  आ गए। उसके बाद पुलिस ने वहां पर  तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने काफी समय तक  हर गली को खंगाला। लेकिन  पुलिस को  वहां से कुछ  हाथ नहीं लगा। उसके बाद पुलिस ने  कई घरों पर वारंटी को पकड़ने के लिए दबिश दी। लेकिन पुलिस उनको भी  नहीं पकड़ सकी।  बाद में  पुलिस खाली हाथ लौट आई।  घेर मर्दान खां में हुई पुलिस की छापामारी से लोग दहशत में आ गए। अपने घरों में बंद हो गए। गुुुरुवार दोपहर को  घेर मर्दान खां में तीनों थानों की फोर्स ने छापामारी की। इस दौरान मोहल्ले के लोग इतनी  फोर्स  को देखकर घबरा गए। मौका पाकर अपने अपने घरों में डुबक गए। पुलिस के जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed