फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   get bless from god

इबादत कर हासिल करें अल्लाह की रजा

Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 25 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
get bless from god
रामुपर में शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमें पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी।
 रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमे को भी मसजिदें नमाजियों से खचाखच भर गईं। उलमा ने दूसरे और तीसरे अशरे की फजीलत बयान की। अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए इबादत की ताकीद की। मुल्क और कौम की सलामती की दुआ भी करार्ई। 
विज्ञापन


रमजान का तीसरा जुमा था, इसलिए नमाजियों ने वक्त से पहले ही मसजिदों में पहुंचना शुरू कर दिया था। जामा मसजिद भी नमाज शुरू होने से पहले नमाजियों से खचाखच भर गई थी। मुकर्रर वक्त पर मस्जिदों में नमाज अदा कराई गई। उलमा  ने रोजे और नमाज की फजीलत बयान की। उलमा ने कहा कि माहे रमजान में तीन अशरे होते हैं। पहला रहमत, दूसरा मगफिरत और तीसरा जहन्नुम से आजादी का। रोजा हर बालिग, तंदरुस्त और मुकीम पर फर्ज है।
विज्ञापन


हर मुसलमान को चाहिए कि इस माह को अच्छी तरह कुरान की नसीहत के दायरे में गुजारें। उलमा ने कहा कि जैसे हफ्ते के दिनों में जुमा अफजल है ऐसे ही साल के महीनों में रमजान अफजल है। रमजानुल मुबारक को चार नामों से पुकारा जाता है। रोजा सब्र है जिसकी जजा रब है। माहे रमजान में हर दिन, हर वक्त, हर साअत और हर खड़ी इबादत की है। मस्जिदों के आस-पास सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रही तमाम बच्चों ने भी पहला रोजा रखा। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का रोजा इफ्तार भी कराया। उधर, सैफनी क्षेत्र में भी मस्जिदों में तीसरे जुमे पर नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed