फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   geeta jayanti celebrated

Rampur News: कॉलेज में धूमधाम से मनाई श्रीमद्भागवत गीता जयंती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
geeta jayanti celebrated
मिलक। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीमद्भागवत गीता जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के संरक्षक कपिल देव, अध्यक्ष राजकुमार महेश्वरी ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों व सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण और श्रीमद् भागवत गीता की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

गीता के श्लोकों के ऐतिहासिक, पौराणिक, वैज्ञानिक व दार्शनिक व्याख्यान प्रस्तुत की गई। मुख्य वक्ता चंद्रकेश ने कहा कि गीता का सार हमें जीवन में जीने की कला सिखाता है गीता ही सत्य है और सत्य ही सनातन है। सभी प्राणी प्रकृति के आधीन हैं। प्रकृति अपने अनुसार हर प्राणी से कर्म करवाती है और उसके अनुसार परिणाम भी देती है। प्रधानाचार्य आनंदपाल सिंह ने कहा कि गीता हमें निष्काम कर्म की प्रेरणा देती है। इसके अनुसार कर्तव्य ही धर्म है अर्थात धर्म का अर्थ कर्तव्य होता है। भगवान के अनुसार अपने कर्तव्य को पूरा करने में कभी यश, अपयश, हानि और लाभ का विचार नहीं करना चाहिए। इस मौके पर विश्व दीपक शर्मा, नरेंद्र गंगवार, भूपेंद्र गंगवार, आशीष अग्रवाल, आभा शर्मा, मधु शर्मा, आकाश गुप्ता, अनुराग भूषण, भानु प्रताप, नरेश आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed