फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gazal of pankaj udas

आप जिनके करीब होते हैं, वो बड़े खुशनसीब होते हैं...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
gazal of pankaj udas
रामपुर। आप जिनके करीब होते हैं, वो बड़े खुशनसीब होते हैं। जब तबियत किसी पे आती है, मौत के दिन करीब होते हैं। मुझसे मिलना फिर आपका मिलना, आप किसको नसीब होते हैं। गायब पंकज उधास की यह गजल सुनते ही पंडाल में गालियां गूंज उठीं। उन्होंने एक से बढ़कर एक गजल पेश की। दर्शकों ने उनकी गायिकी का जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

हुनर हाट में बुधवार को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के मशहूर गजल गायक पंकज उधास शामिल हुए। लिहाजा, पंकज उधास के इस कार्यक्रम को लेकर लोग भी खासा उत्साहित थे। उन्हें सुनने के लिए बड़ी तादात में लोग पहुंचे। इसके बाद रात करीब साढ़े आठ बजे से पंकज उधास की गायिकी शुरु हुई। उन्होंने सबसे पहले अपनी मशहूर गजल आप जिनके करीब होते हैं पेश की। उनकी यह गजल सुनते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने चांदी जैसा रंग है तेरा...., चिट्ठी आई है आई है चिट्ठी आई है आदि अपनी गजलों से समा बांध दिया। उन्होंने एक के बाद एक गजल पेश की। इसके साथ ही लोगों ने हुनर हाट में जमकर खरीदारी की। लोगों ने हस्तशिल्प से बने उत्पाद खरीदे। साथ ही जरी जरदोजी का काम लोगों को खूब पसंद आया। इसके अलावा लोगों ने अलग अलग राज्यों से आए व्यंजनों का भी जमकर आनंद लिया। पंकज उधास गजल नाइट में केंद्रीय अल्पसंख्य कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed