{"_id":"6316510dfc6a3838dc2af8a8","slug":"ganpati-mahotase-celebrated-rampur-news-mbd440136858","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, किया गुणगान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में गणेश महोत्सव की धूम सोमवार को भी जारी रही। पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर और मिस्टन गंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालु देर रात तक बप्पा के भजनों पर झूमते रहे।
पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में मथुरा से आईं भजन गायिका सोनम शर्मा ने गणपति जी के भजन प्रस्तुत किए। देवा ओ देवा गणपति देवा, देवा श्री गणेशा देवा श्री गणेेशा, मोरया रे मोरया रे बप्पा मोरया रे आदि भजन प्रस्तुत किए। भजन संध्या के बाद आरती हुई और भक्तों को लड्डू का प्रसाद दिया गया। इस दौरान पंडित अंकुर शर्मा, आशीष अग्रवाल, सजल, अमन गुप्ता, प्रिंस कौशिक, गौरव गुप्ता, बॉबी देवल आदि उपस्थित रहे।
अग्रवाल धर्मशाल में मराठा एसोसिएशन एवं श्री गणेश मराठा मंडल की ओर से आयोजित किए जा रहे गणेश महोत्सव में भी भजन संध्या का आयोजन हुआ। इससे पहले रविवार की रात को सुंदर झांकियां सजाई गईं। आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अनूप सक्सेना, अन्नासो मराठा, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, सोमनाथ दिनकर, राजाराम काटकर, सूरज माने, नत्थू लाल मराठा, सूरज जाधव, शंकर मराठा, नंदकुमार पवार, दिनेश कुमार रस्तोगी, विनोद रस्तोगी, सुरेश मराठा, श्रेयष पवार, रवि प्रकाश आदि मौजूद रहे।