फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gangrape issue in sahjadnagar aera

पुलिस ने दबाव डालकर अंगूठा लगवाया था कि हम कार्रवाई नहीं चाहते हैं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
gangrape issue in sahjadnagar aera
रामपुर। शाहजादनगर थाना क्षेत्र में ईट भट्ठे पर नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस ने उस पर दबाव डालकर जबरन उस कागज पर अंगूठा लगवा लिया था कि वह इस मामले में कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ है और इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं।
विज्ञापन

13 जनवरी की रात शहजादनगर थाना क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर की झ़ोपड़ी में तीन युवक तमंचा लेकर घुस गए थे। मजदूर के हाथ-पैर बांधने के बाद तीनों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले की शिकायत लेकर वह शिकायत लेकर वह 14 जनवरी को शहजादनगर थाने गए थे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उनका आरोप है कि पुलिस ने कहा था कि अगर वह रिपोर्ट दर्ज कराएंगे तो उनकी बेटी को आठ दिनों तक थाने में रहना होगा। इसके बाद उन्होंने तहरीर नहीं दी थी। उनका कहना है कि पुलिस ने उन पर दबाव डालकर कर कागज पर अंगूठा लगवा लिया था कि वह कार्रवाई नहीं चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनको यह भी समझाया कि अगर मुकदमा दर्ज करवाया तो बदनामी होगी। पुलिस जो लेन-देन का विवाद बता रही है वह भी गलत है। पीड़िता ने पिता ने कहा कि वह इस मामले में कार्रवाई चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed