फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gandhi samadhi lighted with deep at diwali

दिवाली पर दीपों से रोशन होगी गांधी समाधि...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
gandhi samadhi lighted with deep at diwali
रामपुर। नगर पालिका की ओर से इस बार दिवाली पर एक लाख दीप जलाए जाएंगे। गांधी समाधि पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को माटी कला के प्रति जागरूक करना है। लोगों को संदेश दिया जाएगा कि वे त्योहारों पर पारंपरिक तरीके से सजावट करें, ताकि देश के कारीगरों को बढ़ावा मिले और वे और बेहतर उत्पाद बनाएं।
विज्ञापन

रविवार को दिवाली है। लिहाजा, हर कोई त्योहार की तैयारियों में जुटा है। सरकारी विभागों की ओर से भी अपने-अपने दफ्तरों को अपने अपने तरीके से सजाया जा रहा है। हर बार नगर पालिका की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों पर झालरें आदि लगाई जाती हैं। गांधी समाधि को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाता था, लेकिन इस बार नगर पालिका कुछ अलग करने जा रही है। इस बार पालिका की ओर से गांधी समाधि पर एक लाख दीप जलाने की योजना है। इसके लिए 50 हजार से अधिक दीप खरीदे भी जा चुके हैं। पालिका अफसरों की मानें तो पहले दीपों से सजावट की जाती थी, लेकिन चाइनीज झालरों ने दीपों की जगह ले ली। ऐसे में मिट्टी के दीये बनाने के कार्य से जुड़े लोगों को पर विपरीत प्रभाव पड़ने लगा। अब सरकार की ओर से मिट्टी के काम से जुड़े लोगों के लिए अलग से माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। इस बोर्ड का उद्देश्य कुम्हारों को स्थायित्व देना है। इसमें त्योहार महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ऐसे में दिवाली पर नगर पालिका की ओर से गांधी समाधि पर एक लाख दीप जलाने की योजना है, ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि वे भी पूरी तरह से पारंपरिक तौर तरीके अपनाएं। यह कार्यक्रम दिवाली की पूर्व संध्या यानी शनिवार रात को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed