फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Gandhi Inter College Dadhiyal's dominance in volleyball competition

Rampur News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज दढि़याल का दबदबा

Tue, 10 Sep 2024 05:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Inter College Dadhiyal's dominance in volleyball competition
रामपुर। बमनपुरी शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता में 15 से अधिक विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इसमें गांधी इंटर कॉलेज दढि़याल ने दबदबा कायम करते हुए 14, 17 व 19 बालक वर्ग में जीत हासिल की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा सचिव सलीम युसूफ जैदी ने किया। प्रतियोगिता का संचालन गांधी इंटर कॉलेज दढि़याल के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद फहीम ने किया। अंडर-14 बालक वर्ग में प्रतियोगिता के पहले फाइनल मुकाबले गांधी इंटर कॉलेज दढि़याल ने सीधे सेटों में 2-0 से सरस्वती विद्या मंदिर को हराया। अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मैच में गांधी इंटर कॉलेज और सीएस इंटर कॉलेज कुंडेश्वर को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। अंडर- 19 बालक वर्ग के फाइनल में भी गांधी इंटर कॉलेज दढि़याल ने रेनबो इंटर कॉलेज सीकनपुर 2-0 से हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में आब्जर्वर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोल्ड मेडलिस्ट वॉलीबॉल व राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अनूप सिंह रहे। निर्णायक की भूमिका व्यायाम अध्यापक मनोज कुमार, तुषार शर्मा मौजूद रहे। स्कोरर की भूमिका फिजिक्स लेक्चर सतवीर सिंह ने निभाई और उनके साथ शशि प्रकाश रहे। इस दौरान सलीम युसूफ जैदी, मनोज कुमार, सलीम मियां, तुषार शर्मा, फहीम शिराज, हरपाल प्रातैश श्रीवास्तव, प्रीति गंगवार, ज्योति देवी जीनत परवीन, फरहत अली, प्रभु दयाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed