फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   free rashan distribution on five august

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को बांटा जाएगा नि:शुल्क राशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
free rashan distribution on five august
रामपुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त को पूरे जिले में नि:शुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। इस बावत शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत प्रत्येक राशन की दुकान पर यह वितरण सरकार की ओर से भेजे गए थैलों में होगा। राशन वितरण के इस कार्य में जनप्रतिनिधि, शहीद सैनिकों की विधवा, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सम्मानित व्यक्ति से कराया जाएगा। साथ ही इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में गरीबों की मदद करने के लिए सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना संचालित की गई है। इसके तहत गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरण किया जाता है। प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति राशन दिया जाता है। ऐसे में अगस्त माह में पांच तारीख को जिले के सभी डिपो पर नि:शुल्क राशन वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक दुकानदार को कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। राशन सरकार की ओर से दिए गए थैलों में वितरित किया जाएगा। इस कार्य में ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी भाग लेंगी। साथ ही प्रत्येक डिपो होल्डर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम करे सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि का भी चयन किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त महानुभाव, समाजसेवी, शहीद की विधवा अथवा माता पिता से वितरण शुरू कराया जाएगा। दुकानों को फूल मालाओं से सजाया जाएगा। जिन दुकानों पर पर्याप्त स्थान नहीं है, वे दुकानदार खुले स्थान में टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित कराएंगे, जहां टीवी भी लगी होगी। टीवी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed