फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   fraud in manrega

मनरेगा फर्जीवाड़े की जांच में तकनीकी सहायकों की भूमिका भी संदिग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
fraud in manrega
रामपुर। मनरेगा में घपलों की शिकायतों पर शुरू हुई जांच में अब एपीओ, तकनीकी सहायक, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक से लेकर ग्राम पंचायत सचिव तक पर कार्रवाई की आंच आ गई है। फर्जीवाड़े को लेकर प्रारंभिक जांच में तकनीकी सहायकों की भूमिका सबसे अधिक संदिग्ध पाई गई है। जांच में तकनीकी सहायकों द्वारा मेजरमेंट बुक से लेकर एस्टीमेट बनाने तक में फर्जीवाड़ा किए जाने की बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में एक के बाद एक घपले के आरोपों के बाद जब कुछ शिकायतें सही पाई गईं तो जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी की प्रारंभिक जांच में फर्जीवाड़े और घपले को लेकर सबसे अधिक संदिग्ध भूमिका तकनीकी सहायकों की पाई गई है। इतना ही नहीं मनरेगा में फर्जीवाड़े की परतें खुलेंगी तो तकनीकी सहायक ही नहीं जांच के बाद कार्रवाई की आंच एपीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक तक आएगी। किसी के द्वारा फर्जीवाड़े में सहयोग तो कोई वेरिफिकेशन या अन्य कामों को लेकर अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरतने का दोषी पाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed