फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four student can carry on e rikasha

ई-रिक्शा में चार से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने पर होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
four student can carry on e rikasha
रामपुर। संभागीय परिवहन विभाग की ओर से अब ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए ई-रिक्शा चालकों की यूनियन के पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि ई-रिक्शा में चार बच्चों से अधिक नहीं लेकर जाए जाएंगे। साथ ही संभागीय परिवहन विभाग अभिभावकों को भी प्रेरित करेगा कि वे अपने बच्चों को ऐसे ई-रिक्शा से भेजें, जो यातायात नियमों और मानकों का पालन करता हो।
विज्ञापन

27 अप्रैल को अमर उजाला के अंक में पेज नंबर चार पर स्कूली वाहनों के रूप में प्रयोग हो रहे ई-रिक्शा, मानकों की कर रहे अनदेखी खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद संभागीय परिवहन विभाग हरकत में आया। संभागीय परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा में स्कूल ले जाने वाले ई-रिक्शा संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी की। जिसमें ई-रिक्शा चालकों की यूनियन के पदाधिकारियों को ई-रिक्शा में चार से अधिक बच्चे न बैठाने को कहा। यात्रीकर अधिकारी अनीता वर्मा ने बताया कि ई-रिक्शा संचालकों को चार से अधिक बच्चे न बैठाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार से इसको लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें ई-रिक्शा में चार से अधिक बच्चे होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed