फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   four persons arrested in rape case

महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अस्पताल संचालक सहित चार लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
four persons arrested in rape case
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एक निजी अस्पताल संचालक, तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना था कि वह एक निजी अस्पताल पर काम करती थी। पांच अप्रैल 2021 की शाम को अस्पताल संचालक विनोद सिंह यादव अपने दोस्त तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह के साथ अस्पताल पहुंचे थे। महिला का आरोप था कि वहां उसके साथ दोनों ने मारपीट की और दुष्कर्म किया। बाद में जबरदस्ती उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद दो लोगों को बुलाकर हत्या करने के लिए उसे कार से ले जा रहे थे कि रास्ते में यूपी 100 की गाड़ी आ गई थी। इस पर महिला को कचहरी रोड पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन

पीड़ित महिला का आरोप था कि पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने की बजाय घटना के साक्ष्य मिटा दिए थे। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग गायब कर दी थी। बाद में गंज पुलिस ने महिला की तहरीर पर तत्कालीन गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह, अस्पताल संचालक विनोद सिंह यादव, मनोज और विजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। विवेचना और पूछताछ के दैरान पुलिस ने मुकदमे मेें एक नाम और शामिल कर लिया था। तब से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को महिला थाना प्रभारी मुरादाबाद और एसओजी मुरादाबाद ने विनोद सिंह यादव, अमन, मनोज और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। चारों को गंज कोतवाली लाया गया। गंज कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed