फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four people have been booked for molesting a woman in a moving car.

Rampur News: चलती कार में महिला से छेड़खानी के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four people have been booked for molesting a woman in a moving car.
केमरी। दो दिन पूर्व अपने गांव जाने के लिए एक कार में लिफ्ट लेकर निकली महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के साथ मुरादाबाद क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करती है। शनिवार शाम वह मुरादाबाद से अपने गांव जाने के लिए निकली थी। देर रात वह केमरी पहुंची और गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी वह एक कार में बैठ गई। थोड़ी दूर जाकर कार चालक ने तीन व्यक्तियों को कार में बैठा लिया। महिला का आरोप था कि इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। गांव का रास्ता आने पर उसने कार चालक से कार रोकने को कहा लेकिन उसने कार नहीं रोकी। घबराकर वह चलती कार से कूद गई जिससे उसे काफी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के साथ तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed