फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four houses collapsed due to rain in Rampur for the second day, one woman injured

Rampur News: रामपुर में दूसरे दिन भी बारिश से चार मकान गिरे, एक महिला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four houses collapsed due to rain in Rampur for the second day, one woman injured
रामपुर। जिले में दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश का कहर जारी रहा। शाहबाद के एक ही गांव में जहां तीन मकान गिरने के साथ ही एक घर की दीवार ढही, वहीं वहीं सैदनगर में एक विद्यालय की दीवार और घर की छत गिर गई। छत गिरने से नीचे दबकर एक महिला घायल हो गई, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहबाद तहसील क्षेत्र के जयतोली गांव में मूसलाधार बारिश के दौरान शुक्रवार तड़के तीन मकान गिर गए। जयतोली गांव निवासी शफीक का मकान गिरा। गनीमत रही कि जर्जर अवस्था के चहले पहले ही वह परिवार समेत मकान से निकल गए थे। इसी गांव के जागन का मकान भी गिर गया। कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन, उनका खाने-पीने का और जरूरी सामान दब गया। इसी गांव निवासी ओमप्रकाश का मकान भी बारिश के कारण ढह गया। उनका भी काफी सामान नीचे दब गया। वहीं इसी गांव के लियाकत के घर की दीवार गिर गई। ग्राम प्रधान पति एहसान अहमद की सूचना पर शाहबाद एसडीएम सुनील कुमार ने मौके का निरीक्षण का लेखपाल को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं सैदनगर के शराबा गांव में सुबह छह बजे बारिश के चलते मकान की छत गिरने से जुनैदा पत्नी उस्मान घायल हो गईं। उन्हें में सुबह करीब छह बजे के आसपास मूसलाधार बारिश के चलते छत गिर गयी। जिस वजह से यहां रहने वाली जुनैदा पत्नी उसमान घायल हो गयीं। उन्हें परिजन अस्तपाल लेकर पहुंचे जहां उपचार चल रहा है। वहीं सैदनगर ब्लॉक के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगनी की सुबह करीब चार बाउंड्रीवाल गिर गई। स्कूल का समय न होने के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed