{"_id":"60a29bba8ebc3e73e94c9cde","slug":"four-arrested-with-fake-registration-number-plates-and-two-stolen-bikes-rampur-news-mbd389298336","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और चोरी की दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट और चोरी की दो बाइक के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। पुलिस ने बाइक चुराकर उन पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो चोरी की गईं बाइक, तीन रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से एक तमंचा, दो कारतूस और दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
एसपी शगुन गौतम के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत स्वार पुलिस को बाइक चुराकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने वाले गिरोह के पर्दाफाश में सफलता मिली है। सीओ स्वार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर स्वार पुलिस ने कोसी शिव मंदिर के निकट कोसी नदी पुल के नीचे छापामार कार्रवाई कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी चोरी की 02 मोटर साइकिल, 03 वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, 01 अवैध तमंचा, 02 कारतूस और दो अवैध चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके से इमरान, अमन सिंह, मोहम्मद आलम उर्फ बबलू और राहुल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उपरोक्त बरामदगी में से एक आरोपी इमरान के घर से भी चोरी की एक बाइक फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी हुई बरामद की है। साथ ही 03 अन्य वाहनों की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट, एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, मोहम्मद आलम उर्फ बबलू के घर से बरामद की गई है। इस बाइक पर भी फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगी हुई थी। मोहम्मद आलम के यहां से एक अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे लोग साप्ताहिक बाजार, मंदिर-मस्जिदों के आसपास खड़ी बाइक चुरा लेते थे और फिर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाकर बेच देते थे। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज आरोपियों को जेल भेज दिया है।