फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Four arrested in cattle market assault and firing case

Rampur News: पशु बाजार में मारपीट और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 23 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in cattle market assault and firing case
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में पशु बाजार में वसूली के विरोध में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो चचेरे भाइयों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर लाइसेंसी बंदूक और 20 हजार रुपये लूटने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मंसूरपुर गांव के पास कोसी नदी किनारे लगने वाले पशु बाजार के संचालक सैयद अशरफ शाह ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बकरे के मोलभाव को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि मंसूरपुर निवासी शरीफ, उसके चचेरे भाई अमीर और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वसूली का विरोध करने पर तमंचे से फायरिंग की गई और दो नाली लाइसेंसी बंदूक व 20 हजार रुपये लूट लिए गए। ओमकार सिंह ने बताया कि शरीफ, अमीर, उरमान और नाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनाली बंदूक भी बरामद कर ली है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed