फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   foundation day of akashvani

स्थापना दिवस पर कई मनभावन कार्यक्रम

Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
foundation day of akashvani
रामपुर में आकाशवाणी की स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम पेश करते कलाकार।

विज्ञापन
आकाशवाणी केंद्र का 54 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आकाशवाणी से विभिन्न कार्यक्रमों के प्रसारण किए जाने के साथ ही प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया।  
 
कार्यक्रम की शुरुआत केंद्राध्यक्ष वलीउल्लाह खां, कार्यक्रम प्रमुख शोभित शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी डा. विनय वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। डा. विनय वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि रेडियो सिर्फ संस्था नहीं बल्कि संस्कृति है। इसके बाद डा. सोनाली मित्रा और मोहम्मद समी नियाजी ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


उस्मान भारती, अनिल भटनागर और आतिर महमूद ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर तकनीकी प्रमुख मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि आकाशवाणी रामपुर ऐसे ही प्रगति करता रहेगा। आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक सुरेन्द्र राजेश्वरी ने अपनी जादुई आवाज और अंदाज से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम प्रमुख शोभित शर्मा ने बीते साल की उपलब्ध्यिों और आने वाले समय की योजनाओं का लेखा जोखा सामने रखा। इसके अलावा अतिथियों ने आकाशवाणी परिसर में आयोजित स्मृतियां प्रदर्शनी को भी काफी पसंद किया। कार्यक्रम का संचालन असीम सक्सेना ने किया।


कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग अरविन्द कुमार, शोभित वर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा का रहा। कार्यक्रम के अंत में स्थापना दिवस पर केक काटा गया। हरीश कुमार सक्सेना, सुधांशु नंदन, संघमित्रा, राघवेन्द्र सिंह, आरके कश्यप, राजीव सक्सेना, विकास माथुर, हरीओम, रामस्वरूप गंगवार रहे। ब्यूरो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed