{"_id":"61d7325f4517921c8d674be4","slug":"former-village-head-son-shot-himself-in-rampur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर : मिलक खानम थाना क्षेत्र में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर : मिलक खानम थाना क्षेत्र में पूर्व ग्राम प्रधान के बेटे ने खुद को मारी गोली, मौत
Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:48 PM IST
सार
परिजनों के अनुसार अवसादग्रस्त था युवक, चल रहा था उपचार।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिलक खानम थाना क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान के अवसाद ग्रस्त बेटे ने खुद को तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हालांकि परिजन उसे अस्पताल भी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
मिलक खानम थाना क्षेत्र के गांव पिपलिया जट निवासी पूर्व प्रधान अली अहमद का बेटा राशिद अली (36) मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राशिद मोटर बाइंडिंग का काम करता था। बुधवार की शाम वह अपनी दुकान से आया और दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। इसी दौरान कुछ देर बाद कमरे में गोली चलने की आवाज आई।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर भाई और अन्य परिजन घबरा गए और आनन-फानन में कमरे में पहुंचे। जहां परिजनों ने देखा कि कमरे में राशिद अली लहूलुहान पड़ा था। यह दृश्य देख कर परिजनो के होश उड़ गए। वह तत्काल ही अपनी गाड़ी से उसे उत्तराखंड के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डाक्टर के पास ले गए लेकिन डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन शव लेकर घर आये तो कोहराम मच गया। परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार राशिद का मुरादाबाद के एक मनोचिकित्सक से उपचार भी चल रहा था, वह अवसाद (डिप्रेशन) में रहता था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।