{"_id":"d118986fdfc53f0ba9b822c6abcddad6","slug":"former-jila-panchayat-member-in-judicial-custdy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व जिपं सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक हिरासत में भेजे गए पूर्व जिपं सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के पूर्व सदस्य इम्तियाज हुसैन चिंटू को शनिवार को पुलिस रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। चिंटू को जब पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने लेकर आ रही तो समर्थकों ने गिरफ्तारी का विरोध किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
गौरतलब है कि शुक्रवार को शहजादनगर पुलिस ने चिंटू को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया था। चिंटू पर जिला पंचायत के चुनाव के दौरान चमरौवा में हुए बवाल में रिपोर्ट दर्ज है। शनिवार को पुलिस ने उनको ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चिंटू के जब पुलिस रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत करने ले जा रही थी तो बसपा विधायक यूसुफ अली ने उनसे मुलाकात की। इसके बाद जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल सलाम समर्थकों सहित वहां पहुंच गए। सलाम ने पुलिस से चिंटू को गिरफ्तार करने की वजह पूछी।
विज्ञापन
कहा कि फर्जी मुकदमे में चिंटू को गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। इस मौके पर मुस्तफा हुसैन सहित अन्य कई लोग भी मौजूद रहे। समर्थकों ने चिंटू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।