{"_id":"3b995f74b5e19703bbb5b5fdae4efed5","slug":"former-blamed-arun-jetly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने वित्तमंत्री का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो/बिलासपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु ने बजट को किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। साथ ही केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। भाकियू (भानु) कार्यकर्ता मंगलवार को भट्टीटोला स्थित सैयदों वाले घेर में राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए।
सभी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद नैनीताल हाईवे स्थित बिजलीघर के सामने अपराह्न तीन बजे पहुंचे। जहां किसानों ने नारेबाजी कर केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक दिया। इस मौके पर हुई पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बजट को लेकर किसानों को उम्मीद थी कि सरकार ने उनके कर्जे माफ करेगी व अन्य सुविधा भी देगी।
उन्होंने कहा कि भाकियू प्रदेश की सभी तहसीलों केंद्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताएगी। पंचायत में डा. शमीम हसन, जाकिर अली, कबीर वारसी, सफदर अली, अकरम अली, मेंहदी हसन, समीर वारसी, मोहम्मद अहकाम, नावेद खां, इरशाद, अभिषेक गुप्ता, रिजवान आदि रहे।