फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Forget travel guide line of Kovid-19 in the hustle and bustle of passenger journey

यात्री सफर की आपाधापी में कोविड-19 की गाइड लाइन को भूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Forget travel guide line of Kovid-19 in the hustle and bustle of passenger journey
रामपुर के मालगोदाम तिराहे पर प्राइवेट वाहन में बैठे यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलते दायरे ने सार्वजनिक वाहनों में सफर मुश्किल और जोखिम भरा बना दिया है। सफर में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है। इसके बावजूद रोडवेज बसों से लेकर प्राइवेट वाहनों तक में लोग जान जोखिम में डालकर कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर सफर कर रहे हैं। वहीं बसों के चालक-परिचालक कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी किए गए निर्देशों की भी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे मिले हालात
सोमवार दोपहर करीब एक बजे रामपुर रोडवेज बस अड्डे पर आई एक रोडवेज बस में सवार होने को लेकर यात्रियों की भीड़ में आपाधापी मच गई। यात्री एक-दूसरे को धक्का देकर बस में सवार होने की कोशिश करने लगे और इस दौरान वो सोशल डिस्टेंसिंग की मर्यादा भूल गए। इस दौरान रामपुर से बरेली की ओर जा रही एक रोडवेज बस और रामपुर से दिल्ली जा रही एक बस में सवार यात्री बस के अंदर मास्क तो लगाए हुए थे लेकिन, बस के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से विभागीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं दिख रहा था। विभागी अधिकारियों के अनुसार बस के अंदर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके साथ ही तीन सवारियों वाली सीट पर दो और दो सवारियों वाली सीट पर सिर्फ एक सवारी ही बिठाई जाएगी। इन दोनों बसों में ऐसा नहीं था।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज बस अड्डे के निकट सड़क की दूसरी ओर बिलासपुर-रूद्रपुर के लिए सवारी भर रहे निजी वाहनों में भी कोरोना से बचाव को लेकर कोई सावधानी बरतते हुए नजर नहीं आई। यहां पर तो कई यात्री भी बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
रोडवेज बस स्टेशन परिसर का लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। बसों के भी कहीं से भी आने के बाद खाली होते ही पहले सैनिटाइजेशन कराया जाता है और सैनिटाइजेशन के बाद ही बस को रूट पर भेजा जाता है। बसों के अंदर यात्रियों का मास्क पहने होना अनिवार्य है। इसके साथ ही दूरी बनाए रखने के तीन सवारियों वाली सीट पर दो और दो सवारी वाली सीट पर एक सवारी बिठाने के निर्देश दिए गए हैं।

- कपिल वार्ष्णेय, एआरएम
मिलक में भी सफर हुआ दुश्वार
मिलक। नगर में हाईवे पर गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को रोडवेज में सफर करने को आपाधापी मची है। पंचायत चुनाव ड्यूटी में गईं बसों के कारण रामपुर-बरेली मार्ग पर बसों की कमी का असर सोमवार को साफ दिखा। बसों की कमी के कारण यात्रियों का सफर दुश्वार हो गया। यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरी ओर यात्री रोडवेज बसों से गतंव्य के सफर को लेकर आपाधापी करते दिखे और कोविड-19 की गाइडलाइन को भूल गए। संवाद

रामपुर में रोडवेज अड्डे से सोमवार को दिल्ली जाती बस में बैठे यात्री, बस में सोशल डिस्टेंस के लिए य?

रामपुर में रोडवेज अड्डे से सोमवार को दिल्ली जाती बस में बैठे यात्री, बस में सोशल डिस्टेंस के लिए य?- फोटो : RAMPUR

रामपुर में सोमवार को रोडवेज बस में चढ़ने को यात्रियों की लगी आपाधापी।संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर में सोमवार को रोडवेज बस में चढ़ने को यात्रियों की लगी आपाधापी।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed