{"_id":"656b8ec2410ebfe19b017dc5","slug":"forget-the-dark-history-of-rampur-now-do-something-new-anupriya-rampur-news-c-282-1-rmp1004-11225-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूल जाओ रामपुर का काला इतिहास, अब करो नई बात : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूल जाओ रामपुर का काला इतिहास, अब करो नई बात : अनुप्रिया
विज्ञापन
रामपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा नेता आजम खां का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा। कहा कि रामपुर के लोग अब काला इतिहास भूल जाएं। अब रामपुर नई इबारत लिखने को तैयार है।केंद्रीय मंत्री ने शनिवार को रामपुर में फिजिकल कालेज के मैदान में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि रामपुर की जनता ने जिन नुमाइंदों को चुना वह नुमाइंदे अपना कर्त्तव्य भूल गए। उन्होंने अपने कर्त्तव्यों का गलत तरीके से निर्वाहन किया। कहा कि रामपुर के लोग रामपुर के काले इतिहास को भूल जाएं। अब रामपुर के लोग नई इबारत को लिखने को तैयार हैं। आने वाले समय में नया इतिहास रचेंगे। उन्होंने दलितों व पसमांदा समाज को साधते हुए कहा कि अपना दल ही ऐसा राजनीतिक दल है जिसको दलितों, पिछड़ों के साथ ही अल्पसंख्यकों की चिंता है। एनडीए को पहला मुस्लिम जनप्रतिनिधि देने का काम अपना दल एस ने किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनतगणना की बात करने वाले दल उस वक्त कहां थे,जब देश व प्रदेश में उनकी सरकारें थीं। पिछड़ा वर्ग को नीट की परीक्षा के साथ ही केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सैनिक स्कूल में आरक्षण दिलाने का काम भी अपना दल ने किया है। कहा कि अपना दल एस एक विचारधारा है। शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम अपना दल ने किया है। उन्होंने स्वार सीट से अपना दल के विधायक शफीक अहमद अंसारी को जिताने पर भी सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अपना दल (एस) के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि अपना दल शोषितों व वंचितों की लड़ाई लड़ रहा है। पसमांदा समाज की तरक्की के लिए भी अपना दल तेजी से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को इंसाफ मिले। इसी को लेकर पार्टी संघर्ष कर रही है। उन्होंने पार्टी के इतिहास के बारे में भी जनता को बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार पाल ने जबकि संचालन राष्ट्रीय सचिव केके पटेल ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह रहे मौजूद
राष्ट्रीय महासचिव आरबी पटेल, राष्ट्रीय सचिव मुन्नर प्रजापति, प्रदेश महासचिव जकी उर नासिर, पूर्व सांसद नगेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष चौधरी धनवीर सिंह संधु, स्वार विधायक शफीक अहमद अंसारी, हसीन अंसारी, कलीम अंसारी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पटेल ने दिया नया नारा,जिसकी जितनी हिस्सेदारी,उतनी उसकी जिम्मेदारी
रामपुर। अपना दल एस के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने रामपुर में लोगों को नया नारा दिया। बोले जिसकी जितनी हिस्सेदारी उतनी ही उसकी जिम्मेदारी है। कहा कि अपना दल इसी नारे को लेकर आगे बढ़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मोहित सक्सेना