फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Fogging has not happened in the city for one and a half years

Rampur News: शहर में डेढ़ साल से नहीं हुई फाॅगिंग, मच्छरों के प्रकोप से शहरवासी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fogging has not happened in the city for one and a half years
रामपुर। बारिश के बाद शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इसके चलते निजी पैथोलॉजी में प्रतिदिन 10 से 15 डेंगू-मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में अब तक एक डेंगू व चार मलेरिया के मरीज हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद नगर पालिका के पास फॉगिंग की कोई योजना नहीं है। बीते डेढ़ साल से शहर में फॉगिंग नहीं कराई गई है। अभी तक फॉगिंग का रोस्टर भी नहीं बना है। रामपुर नगर पालिका क्षेत्र में 43 वार्ड हैं। बारिश के बाद से मलेरिया और डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। मच्छरजनित इन बीमारियों को रोकने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है। अभी तक शहर के किसी वार्ड में फॉगिंग नहीं कराई गई है। यह सिलसिला पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। नए नगर पालिका बोर्ड का गठन हुए तीन माह से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इस बार भी फॉगिंग को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। शहरवासियों को मच्छरों से बचाने के लिए नगर पालिका के पास फॉगिंग में इस्तेमाल होने वाला केमिकल मैलेथियान ही नहीं है। पिछले साल नगर पालिका ने स्वास्थ्य विभाग से 10 लीटर मैलेथियान की मांग की थी, मांग पूरी न होने पर पालिका निश्चिंत होकर बैठ गया।
विज्ञापन

नगर पालिका अपने फंड और शासन स्तर से मिली मदद से हर बार फॉगिंग कराती है। इसके लिए एक प्लान तैयार किया जाता है। रोस्टर बनाकर शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग कराई जाती है, लेकिन रामपुर नगर पालिका ने अभी तक फॉगिंग को लेकर कोई प्लान नहीं बनाया है। फॉगिंग न होने से लोग मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं।
विज्ञापन

पालिका के पास फॉगिंग की पांच मशीनें
नगर पालिका के पास फॉगिंग के लिए मशीनों की कमी नहीं है। पालिका के पास मौजूद समय में पांच फॉगिंग मशीने हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से ये मशीनें शोपीस बनी खड़ी हैं और शहरवासी मच्छरों के प्रकोप से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के विपरीत है हकीकत
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल अभी तक सिर्फ एक मरीज में डेंगू और चार मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के ये आंकड़े हकीकत के विपरीत है। शहर की निजी पैथोलॉजी में प्रतिदिन बुखार से पीड़ित 250-300 लोग खून की जांच करवाने पहुंच रहे हैं। इनमें से प्रतिदिन 10-15 लोगों में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि हो रही है।

-----

वर्जन :---
फॉगिंग के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए फॉगिंग बेहद जरूरी है। जल्द ही रोस्टर बनाकर पूरे शहर में फॉगिंग करवाई जाएगी।
-सना खानम, चेयरमैन, नगर पालिका रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed